Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions for doctors to be alert about bird flu

Bareilly News: बर्ड फ्लू को लेकर डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश

Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions for doctors to be alert about bird flu
अभी तक जिले में नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस
विज्ञापन

बरेली। गोरखपुर में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि अगर कहीं से कोई सूचना मिले, तो तुरंत उसकी जानकारी दी जाए। फिलहाल, जिले में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मनमोहन पांडेय ने सभी क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा है। क्षेत्र के किसी भी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के मरने की सूचना मिले, तो तुरंत उसकी सैंपलिंग और अन्य जरूरी औपचारिकताएं कराएं। उच्चाधिकारियों से भी इसकी जानकारी साझा करें।

हर माह लिए जाते हैं 20 सैंपल
पशुपालन विभाग की ओर हर माह अलग-अलग क्षेत्रों से 20 सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजे जाते हैं। अप्रैल में लिए गए सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस माह भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 30 जनवरी 2025 को हुई बैठक में ही इससे संबंधित कार्ययोजना बनाकर सिंचाई, स्वास्थ्य पर्यावरण, वन, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed