{"_id":"67412f543677d4c4780cc876","slug":"inspector-who-registered-robbery-case-as-theft-sent-to-line-duty-in-bareilly-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डकैती के मामले को चोरी में दर्ज करने वाले बिथरी इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, नौ के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डकैती के मामले को चोरी में दर्ज करने वाले बिथरी इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, नौ के कार्यक्षेत्र बदले
Sat, 23 Nov 2024 06:57 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:57 AM IST
सार
बरेली में एसएसपी ने शुक्रवार को नौ निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। साथ ही बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर आदेश कुमार लाइनहाजिर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में डकैती के मामले को चोरी में दर्ज करने वाले बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर आदेश कुमार को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। साथ ही, कानून-व्यवस्था की बेहतरी के लिए नौ निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को इधर से उधर कर दिया।
विज्ञापन
तीन नवंबर को थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर जसरथपुर में कैसर खां के घर 10-12 बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये से ज्यादा का माल लूट लिया था। सूचना मिलने के तीन घंटे के बाद बिथरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Bareilly News: इंस्पेक्टर क्राइम और दो सिपाही निलंबित, इस मामले में एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में अधिकारियों को भी गुमराह किया। गांव के प्रधान से तहरीर लिखवाकर डकैती के मामले को चोरी जैसी मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया। मामले का खुलासा करने में भी वह नाकाम रहे। ऐसे में उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
इन इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला
इसके साथ ही, लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार को बारादरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय को कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली डीके शर्मा को देवरनियां का प्रभार मिला है। साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को किला का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह को पीआरओ सेल भेज गया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को बिथरी चैनपुर थाने का चार्ज दिया गया है। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम राहुल कुमार को इंस्पेक्टर फरीदपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर क्राइम हाफिजगंज को इंस्पेक्टर हाफिजगंज बनाया गया है।