फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector talked obscene to woman, complaint to SSP IN Bareilly

शर्मनाक: दरोगा ने थाने में महिला से की ऐसी बात, शर्म से झुक गया सिर, हैरान फरियादी पहुंची सीधे घर और फिर...

Fri, 15 Sep 2023 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महिला फरियादी ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी दफ्तर में दरोगा की शिकायत की है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर महिला को भेज दिया।

विज्ञापन
Inspector talked obscene to woman, complaint to SSP IN Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक दरोगा की शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगा है। अपने मुकदमे की पैरवी करने थाने पहुंची महिला से दरोगा ने अश्लील बातें कीं। पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर दरोगा की शिकायत की है। अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसन ने उसके पति के नाम से फर्जी निकाहनामा बनवाकर कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। अनपढ़ होने की वजह से उसे जानकारी नहीं हो सकी, जबकि पड़ोसन पति पर गंभीर आरोप लगाकर वसूली करती रही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में मुस्कान ने बदला धर्म: टेंपो चालक प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, बोलीं- तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसन की करतूत की जानकारी उसे बाद में हो सकी। इस पर महिला ने भी कोर्ट के आदेश पर एक मुकदमा लिखाया है। कई दिन बीतने पर भी विवेचक ने बयान नहीं दर्ज किए तो बुधवार को वह थाने पहुंची। आरोप है कि वह थाने में बैठकर प्रभारी का इंतजार कर रही थी, तभी उसके पास आकर दरोगा ने अश्लील बातें कह दीं।

दरोगा की बातें सुनकर महिला हैरान रह गई। वह थाने से अपने घर चली गई। बृहस्पतिवार को वह एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां उसने पूरे मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर महिला को भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed