फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector Subhashnagar line present unaware of DGP's campaign

Bareilly News: डीजीपी के अभियान से बेखबर इंस्पेक्टर सुभाषनगर लाइन हाजिर

Tue, 17 Oct 2023 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Inspector Subhashnagar line present unaware of DGP's campaign
बरेली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी थानेदारों से बात कर रहे एसएसपी के निशाने पर आए सुभाषनगर इंस्पेक्टर लाइनहाजिर कर दिए गए। इंस्पेक्टर ने पहले तो कैमरा देर से ऑन किया, बाद में डीजीपी के महिला अपराध व गोकशी संबंधी अभियान की जानकारी नहीं दे सके। एसएसपी ने उनको तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

महिला अपराध, अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन और गोवंशीय पशु कटान को लेकर डीजीपी विजय कुमार ने 12 अक्तूबर से 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इसी की प्रगति जानने के लिए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सोमवार सुबह गूगल मीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू की थी। बताते हैं कि एसएसपी ने जब इस अभियान के बारे में सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान से सवाल किया तो इंस्पेक्टर की तरफ से कैमरा बंद था। टोकने पर उन्होंने देर से कैमरा ऑन किया। फिर अभियान की जानकारी न होने की बात कह दी। इससे एसएसपी ने उच्चाधिकारियों के अभियान की जानकारी न होने को गलत माना और कहा कि जानकारी होनी चाहिए थी। एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ही इंस्पेक्टर सुभाषनगर अखिलेश प्रधान को लाइनहाजिर का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed