फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector sub-inspector suspended for negligence in public hearing and investigation

Bareilly News: जनसुनवाई और विवेचना में लापरवाही पर इंस्पेक्टर-दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Thu, 12 Sep 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 07:28 AM IST
सार

बरेली में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर फिर कार्रवाई हुई है। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर आंवला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम और प्रेमनगर थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Inspector sub-inspector suspended for negligence in public hearing and investigation
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने जनसुनवाई में लापरवाही और विवेचना के नाम पर सुस्ती बरतने पर आंवला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह और प्रेमनगर थाने के दरोगा कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया। बुधवार शाम को यह कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


आंवला कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह को एक मुकदमे की विवेचना 20 अगस्त को दी गई थी लेकिन 21 दिन बीतने के बाद भी उन्होंने विवेचना ग्रहण नहीं की। इसी तरह 23 अगस्त को जनसुनवाई में एसएसपी को मिली शिकायत की जांच थाना प्रेमनगर पर तैनात दरोगा कृपाल सिंह को दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इससे जांच में देरी हुई और पीड़ित परेशान हुआ। एसएसपी ने दोनों मामलों की जानकारी होने पर देवेंद्र सिंह व कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया। बता दें कि जिले में इससे पहले भी लापरवाही के मामले में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed