फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inspector refuses to marry girlfriend for dowry in bareilly

थार के लिए ठुकराया प्यार: दिल्ली पुलिस में दरोगा बनते ही बदल गया प्रेमी, शादी से किया इनकार

Sun, 26 Mar 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 03:23 PM IST
सार

बरेली की रहने वाली युवती ने आरोपी प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि नौकरी लगने से पहले प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जब नौकरी लग गई तो शादी से मुकर गया। 

विज्ञापन
inspector refuses to marry girlfriend for dowry in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रेन में हुई दोस्ती पहले प्यार में बदली फिर बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन कुछ समय बाद प्रेमी की नियुक्ति दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हो गई। तो उसके परिवार वालों ने शादी के लिए प्रेमिका की मां से दस लाख रुपये और थार कार की मांग कर दी। इतना दहेज देने में असमर्थता पर शादी से इनकार कर दिया। अब प्रेमिका ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बरेली के बारादरी इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की मुलाकात दिसंबर 2019 में ट्रेन में सफर के दौरान फरीदपुर क्षेत्र के गांव करपिया के आदर्श शर्मा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक-दूसरे को मोबाइल नंबर भी दे दिए। 

विज्ञापन

कई बार बनाए शारीरिक संबंध 

युवती का आरोप है कि इसके बाद आदर्श शर्मा ने शादी के बात कह कर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों ने अपने प्यार के बारे में परिवार वालों को बताया तो वह भी शादी के लिए राजी हो गए। कुछ रस्मों को भी पूरा कर लिया गया। फरवरी 2023 में आदर्श शर्मा की नौकरी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि फरवरी में आदर्श ने यह बात बताई। यह भी कहा कि परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं। लड़की पक्ष के लोग दस लाख रुपये और थार कार दे रहे हैं। 17 मार्च को युवती की मां ने आदर्श के परिवार वालों से बात की तो उन्होंने दस लाख रुपये और कार की मांग रखी। 

UP News: बरेली जेल से अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जा सकती है पुलिस, चल रही तैयारी

असमर्थता जताई तो शादी से मना कर दिया। आरोप है कि आदर्श के भाई राहुल ने जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बारादरी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed