फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector of Moradabad Crime Branch arrested for taking bribe

UP: मुरादाबाद क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बरेली एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 05 Oct 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

संभल जिले के व्यक्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को बरेली लाकर पूछताछ की गई। टीम ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Inspector of Moradabad Crime Branch arrested for taking bribe
इंस्पेक्टर वली मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को बरेली एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद में गिरफ्तारी के बाद उन्हें बरेली लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


सीओ एंटी करप्शन श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि संभल जिले के निवासी विजेंद्र सिंह ने रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले वर्ष घर में घुसकर हमला और गैर इरादतन हत्या का आरोप था। इसकी विवेचना डीआईजी मुरादाबाद ने मुरादाबाद क्राइम ब्रांच को दी थी। विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर वली मोहम्मद ने चार लोगों के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे, वह इनकी गिरफ्तारी के लिए विजेंद्र सिंह से सात हजार रुपये बतौर रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन


विजेंद्र सिंह की शिकायत पर टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को बरेली लाकर पूछताछ की गई। टीम ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में पेंच फंसा तो मुरादाबाद गए सीओ

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को रिश्वतखोरी में पकड़ने को लेकर जहां एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर हिचक रहे थे, वहीं मुरादाबाद प्रशासन के अधिकारियों का भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा था। तब सीओ एंटी करप्शन श्याम बहादुर सिंह बुधवार को मुरादाबाद गए और वहां डीएम से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट की। डीएम ने सहयोग का आश्वासन दिया, दो गवाह भी दिए। तब बृहस्पतिवार को कार्रवाई संभव हो सकी।

इस नंबर पर दें सूचना

एंटी करप्शन के सीओ ने बताया कि सरकारी सेवारत गैर राजपत्रित कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने पर लोग सीधे उन्हें पकड़वा सकते हैं। पुलिस लाइन गेट के पास स्थित एंटीकरप्शन कार्यालय में सूचना दी जा सकती है। साथ ही सीयूजी नंबर 9454405475 पर भी लोग कॉल या मेसेज करके जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed