{"_id":"6160a4098ebc3ed32c1b504e","slug":"inspector-dies-after-vomiting-blood-bareilly-news-bly462199895","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की उल्टी आने के बाद इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की उल्टी आने के बाद इंस्पेक्टर की मौत
विज्ञापन
श्रीकृष्ण यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन में तैनात थे इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण यादव, उत्तराखंड के थे मूल निवासी
विज्ञापन
बरेली। एंटी करप्शन में तैनात इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण यादव शुक्रवार सुबह अचानक खून की उल्टी आने के बाद बाथरूम में ही गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मूलरूप से उत्तराखंड में जिला ऊधमसिंह नगर के गांव प्रतापपुर के रहने वाले श्रीकृष्ण यादव एंटी करप्शन में तैनात थे। वह यहां राजेंद्रनगर में पत्नी गंगा देवी और बेटी के साथ रहते थे। अमरोहा जिले से 15 दिन पहले ही उनका बरेली ट्रांसफर हुआ था। उनके तहेरे भाई बाल किशन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोकर उठने के बाद श्रीकृष्ण टहलने गए थे। लौटकर बाथरूम में ब्रश कर रहे थे, इसी बीच उन्हें खून की उल्टी आई और वह बाथरूम में ही गिर पड़े। उनके गिरने की आवाज पर परिवार वाले दौड़े लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।