फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Initiative, now postman will brought sweet if a baby girl is born in family

पहलः अब डाकिया डाक ही नहीं लाएगा, बेटी के जन्म पर मुंह मीठा भी कराएगा

Thu, 15 Nov 2018 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Thu, 15 Nov 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
Initiative, now postman will brought sweet if a baby girl is born in family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बेटियों के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं चला रखी हैं। डाक विभाग ने भी सरकार के इस प्रयास के साथ कदमताल मिलाते हुए एक अनोखी पहल की है। किसी भी घर में बेटी का जन्म होने पर डाकघर के कर्मचारी घर पहुंचकर बधाई देंगे। वे बच्ची के माता-पिता को बुके देंगे और मिठाई भी बांटेंगे।

विज्ञापन


डाक सेवा निदेशक कृष्णकुमार यादव ने बताया कि डाकिया अपने अधीन आने वाले वार्डों या गांवों के लोगों से संपर्क  तो करेंगे ही साथ ही हर दिन स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जाकर भी मालूम करेंगे कि किस के घर में बेटी का जन्म हुआ है। 
विज्ञापन


डाकिया नाम, पता नोट करके अधिकारियों को रिपोर्ट देगा। इसके बाद अधिकारी उस घर में मिठाई पहुंचाएंगे और परिवार को बधाई देंगे। उन्हें सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देंगे। एसएसपीओ नइमुद्दीन ने बताया कि इस पहल से बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि योजना का करेंगे प्रचार

डाक कर्मी बेटी के परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताएंगे। बेटी की उम्र 21 साल होने पर राशि पूर्ण हो जाती है। 18 साल पर आंशिक रूप से धनराशि निकाल सकते हैं। दुर्भाग्य से अगर बच्ची की मृत्यु हो जाती है तो खाता तुरंत बंद हो जाएगा। ऐसे मामलों में खाते में पड़ी रकम अभिभावक को दे दी जाएगी। उस वक्त अभिभावक को कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड की फॉटो कॉपी संबंधित डाकखाने में जमा कराने होंगे।


डाक कर्मचारियों को जारी किए निर्देश

निदेशक ने सभी डाकियों को आदेश दिए हैं कि वे नियमित रूप से अपने शहरी वार्डों, गांवों के लोगों से संपर्क कर पता लगाएं कि किस घर में बेटी जन्मी है, ताकि वहां जाकर मुंह मीठा करा सकें। इसके अलावा सरकार की बेटियों के लिए चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में तो अवगत कराएं। डाकखाने की अन्य योजनाओं का भी प्रचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed