फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inhuman face of police during lockdown

पैदल घर जा रहे युवकों को पुलिस ने मेंढक चाल चलवाई, वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने जताया अफसोस

Fri, 27 Mar 2020 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inhuman face of police during lockdown
नवादा चौकी पर सिपाही ने युवकों को मुर्गा बनवाकर चलवाया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस एरिया में एक सिपाही ने ऐसा कृत्य किया, जिससे पुलिस विभाग के मुखिया को अफसोस जताना पड़ा। सवारी के अभाव में कुछ युवक दूसरे जिले पैदल अपने घर जा रहे थे। इन्हें पुलिस ने रोककर काफी दूर तक मेंढक चाल चलवाया। संकट की घड़ी में आम जनता के साथ ऐसे अमानवीय सुलूक का वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने तुरंत अपना वीडियो जारी करते हुए कृत्य के लिए सॉरी बोला। उन्होंने ट्रेनी सिपाही को तुरंत ही चौकी से हटाते हुए इसकी जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस द्वारा इस समय घर से अनावश्यक निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जा रही है, जो ठीक भी है। क्योंकि कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन इस सख्ती की आड़ में नवादा चौकी पर तैनात एक सिपाही ने कुछ ज्यादा ही कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल कुछ युवक दूसरे जिले से आए थे। लॉकडाउन के चलते उन्हें सवारी नहीं मिली थी। इस वजह से उन्हें पैदल ही चलना पड़ रहा था। बताते हैं कि ये युवक काली सड़क होते हुए खेड़ा नवादा की ओर जा रहे थे। खेड़ा नवादा चौराहे पर एक ट्रेनी सिपाही ने उन्हें रोक लिया। उनके कंधों पर बैग लदे थे। इसके बावजूद सिपाही ने उन्हें मुर्गा बनाकर काफी दूर तक मेंढक चाल में चलाया। उस दौरान सिपाही ने यह तक नहीं सोचा कि ये युवक कहां से पैदल चलकर आ रहे हैं। उन्हें रास्ते में कितनी परेशानी उठानी पड़ी होगी। इसके बावजूद सिपाही ने बाहरी युवकों के साथ ऐसी हरकत कर पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन को अफसोस हुआ। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तुरंत ही एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला आया था, जिसके तुरंत बाद सिपाही को चौकी से हटाकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। चूंकि वह जिले की पुलिस के मुखिया हैं, इसलिए इस घटना के लिए सॉरी फील करते हैं और शर्मिंदा हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed