{"_id":"65c922cc1004130ba90afdc6","slug":"information-about-traffic-rules-given-through-songs-and-music-bareilly-news-c-4-bly1015-342629-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गीत-संगीत के जरिये दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गीत-संगीत के जरिये दी यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार को गांधी उद्यान में प्रदर्शनी और यातायात सुरक्षा मेला लगाया गया। यहां पुलिस की विभिन्न शाखाओं ने स्टॉल लगाए। पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। गीत-संगीत के जरिये यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
एसपी यातायात शिवराज व सीओ तृतीय अनीता चौहान ने यातायात सुरक्षा मेले का शुभारंभ गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यहां यातायात पुलिस, यूपी 112, साइबर थाना, महिला सशक्तीकरण के स्टाफ ने कई स्टॉल लगाए। लोकगीत गायक परम व उनकी पार्टी ने गीतों से यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। आग लगने की स्थिति में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।
ओवरस्पीड चालकों के विरुद्ध स्पीड रडार तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ब्रीथ एनालाइजर का प्रयोग करने की प्रक्रिया का विशेषज्ञों व महिला पुलिसकर्मियों ने प्रस्तुतीकरण किया। मेले में डीआईओएस देवकी सिंह, रुहेलखंड विवि से डॉ. पवन कुमार, साइबर थाना प्रभारी अनिल यादव व शालू रानी ने भी जानकारियां दीं। मेले की व्यवस्था में टीआई मनीष कुमार शर्मा, टीएसआई जितेंद्र कुमार, विनीत कुमार, नंदकिशोर व मनीष दुबे का सहयोग रहा।