फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Influence at stake...criminals attacking khaki

Bareilly News: दांव पर रसूख... खाकी पर हमलावर हो रहे अपराधी

Sat, 19 Oct 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Influence at stake...criminals attacking khaki
साढ़े तीन माह में 29 मुठभेड़, 39 अपराधी और 15 पुलिसकर्मी हुए घायल
विज्ञापन

बरेली। खाकी का रसूख दांव पर है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराधी पुलिस टीम पर हमलावर हो रहे हैं। जिले में साढ़े तीन माह में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की 29 घटनाएं इसका प्रमाण हैं। इस दौरान 59 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 39 के पैर में गोली लगी। 15 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए।

कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही हैं। इस बीच कुछ समय से मुठभेड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है। एसएसपी अनुराग आर्य की अगुवाई में 30 जून से 18 अक्तूबर तक जिले में मुठभेड़ के दौरान 39 अपराधियों के पैर में गोली मारकर पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed