फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Infected woman went missing from hospital after examination of two-not

टू-नॉट की जांच के बाद अस्पताल से गायब हो गई थी संक्रमित महिला

Thu, 25 Jun 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Infected woman went missing from hospital after examination of two-not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सीएमएस ने सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को दी थी सूचना
विज्ञापन

आनन-फानन में खोजबीन कर संदिग्ध महिला को कराया था क्वारंटीन

बरेली। कोरोना संदिग्ध संक्रमितों की निगरानी में अस्पताल प्रशासन की ओर से हो रही चूक का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ सकता है। बुधवार को संक्रमित मिली नवाबगंज की महिला पूर्व में जिला अस्पताल की ट्रू-नॉट मशीन की जांच में संदिग्ध मिली थी। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले ही वह बगैर जानकारी दिए अस्पताल से चली गई। इसकी सूचना महिला अस्पताल की सीएमएस ने सीएमओ को दी थी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जिला महिला अस्पताल में नवाबगंज की एक महिला जांच कराने पहुंची थी। संदिग्ध मानते हुए उसकी जिला अस्पताल की ट्रू-नॉट मशीन से जांच कराई गई। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव न आने पर उसे संदिग्ध माना गया। मगर, महिला बिना बताए चली गई। इसकी जानकारी सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को दी गई थी। तब अगले दिन महिला को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। इसके बाद उसका सैंपल लेकर जांच को आईवीआरआई भेजा गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि महिला की तबीयत सही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आने वाले और अन्य परिवार के सदस्यों की सूची बना रहा है, जिन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

केन्या से लौटी, गाजियाबाद में हुई संक्रमित

कारपोरेट लैब से संक्रमित मिली महिला बीते दिनों केन्या से लौटी थी। उसे एहतियातन होम क्वारंटीन होने का सुझाव दिया गया था। बताते हैं कि महिला गाजियाबाद के फ्लैट में 14 दिन तक क्वारंटीन थी। इस दौरान संक्रमण के लक्षण न मिलने पर वह अपने घर सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी आ गई थी। यहां आने के बाद पता चला कि वह जिस फ्लैट में क्वारंटीन थी, वहां बाद में एक संक्रमित मिला है। इसकी जानकारी होने पर उसने कारपोरेट लैब से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एसीएमओ डॉ. गौतम ने बताया कि महिला की अब आईवीआरआई से जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे किसी गतिविधि के बाबत निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाथालय और नारी निकेतन से लिए सैंपल

मेडिकल मोबाइल यूनिट यानी एमएमयू ने बुधवार को शांति बिहार स्थित स्त्री स्वेच्छा ग्रह , सिविल लाइन्स स्थित आर्य समाज अनाथलय और बोर्न बेबी फोल्ड में 47 लोगों के सैंपल लिए गए। बरेली में राजेन्द्र नगर, रामपुर गार्डन एवं सिविल लाइंस में कुल 18 मेडिकल स्टोर्स में 30 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल गुरुवार को जांच के लिए आईवीआरआई भेजे जाएंगे।

42 टीमों ने 2354 घरों का किया सर्वे

सीएमओ डॉ. वीके शुक्ल ने बताया कि कन्हैया टोला, एसपी सिटी आवास कोतवाली, बिहारीपुर कहरवान, नवादा शेखान, संजय नगर, मोहल्ला शाहबाद के कन्टेंमेंट जोन में 42 टीमों ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान 2354 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 11765 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। तीन सौ बेड अस्पताल में दो टीमों ने 119 संदिग्धों की स्क्रीनिंग और 155 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed