फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indigo flight faces disruption train to Bengaluru via Bareilly cancelled

UP News: इंडिगो की उड़ान पर संकट, बरेली होकर चलने वाली बंगलूरू की ट्रेन भी निरस्त, मुंबई की गाड़ियां फुल

Mon, 08 Dec 2025 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

इंडिगो एयरलाइंस के संकट से मुंबई व बंगलूरू की फ्लाइटों में यात्री घट गए हैं। वहीं ट्रेनों में बुकिंग बढ़ गई है। बरेली होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।

विज्ञापन
Indigo flight faces disruption train to Bengaluru via Bareilly cancelled
बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट के बीच ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। बरेली से मुंबई की ट्रेनों में बुकिंग बढ़ गई है। इनमें अगले 15 दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बीच बरेली होते हुए बंगलूरू जाने-आने वाली इकलौती ट्रेन 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू-लालकुआं विशेष गाड़ी को रेलवे ने अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया है। इससे बंगलूरू के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वह दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


बरेली एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन और मुंबई के लिए चार दिन उड़ान होती है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट के बीच शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया था। इससे 230 यात्री परेशान हुए। शनिवार को बंगलूरू की फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कल से नियमित दौड़ेगी गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें समय सारिणी और किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी बरेली एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट 15 मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। इस कारण मुंबई की ट्रेनों में टिकट बुकिंग तेज हो गई है। बरेली से मुंबई के लिए अप-डाउन छह गाड़ियां हैं। इनमें लंबी वेटिंग होने के बावजूद यात्री टिकट बुक करा रहे हैं। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में नो रूम है। इन गाड़ियों का अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन ही संचालन होता है।

Trending Videos

हालात सामान्य होने में लगेगा समय
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों में बदलाव किया है। इससे क्रू मेंबर को समस्या हो रही है। हालात सुधर रहे हैं, पर पूरी तरह स्थिति सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। रविवार को मुंबई की उड़ान में 15 मिनट की देरी हुई है। शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट निरस्त किए जाने के बाद एयरलाइंस ने यात्रियों का किराया लौटा दिया है। उड़ानों पर संशय के कारण इन दिनों मुंबई और बंगलूरू दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या घटी है। 

बरेली-मुंबई के बीच ट्रेनें
  • 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (प्रत्येक शनिवार/सोमवार) 
  • 22976/75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार/बृहस्पतिवार)
  • 09076/75 काठगोदाम-मुंबई विशेष ट्रेन (प्रत्येक बृहस्पतिवार/बुधवार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed