फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian Veterinary Research Institute says fresh cow urine unhealthy for human consumption

Cow Urine: भूलकर भी न पिएं ताजा गोमूत्र, हो सकते हैं बीमार, शोध में मिले कई घातक बैक्टीरिया

Thu, 13 Apr 2023 08:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 08:38 AM IST
सार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने गोमूत्र पर शोध किया था, जिसमें सामने आया है कि ताजे गोमूत्र का उपयोग इंसान के लिए नुकसानदायक हैं।  

विज्ञापन
Indian Veterinary Research Institute says fresh cow urine unhealthy for human consumption
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गोमूत्र सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है, पूजापाठ में भी इसका प्रयोग होता है, मगर बगैर शोधन इसका किसी भी तरह उपयोग बीमार बना सकता है। इसकी पुष्टि भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के महामारी विज्ञान विभाग के शोध में हुई है। दावा है कि चरक संहिता को आधार मानकर गोमूत्र लेकर उसकी जांच की गई तो उसमें कई घातक बैक्टीरिया मिले। लिहाजा, शोधित गोमूत्र के उपयोग का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


महामारी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रधान वैज्ञानिक डॉ. भोजराज सिंह के मुताबिक पिछले साल जून में उनकी टीम ने गोमूत्र पर शोध शुरू किया था। इसमें कौन से बैक्टीरिया हैं और कौन सी नस्ल की गायों के मूत्र में कम बैक्टीरिया हैं, इसका पता लगाने के लिए यह शोध शुरू किया गया था। 

विज्ञापन

इंफेक्शन करने वाले बैक्टीरिया भी मिले 

दूसरा उद्देश्य यह पता करना था कि यूरिन में बैक्टीरिया को मारने की क्षमता है या नहीं। जांच में ज्यादातर यूरिन में बैक्टीरिया मिले। इसमें साल्मोनेला, इकोलाई, क्लैपसेला निमोनी और घाव में इंफेक्शन करने वाले बैक्टीरिया भी मिले।

उन्होंने बताया कि स्थानीय डेयरी फार्म से तीन प्रकार की गाय साहीवाल, थरपारकर, वृंदावनी की बछिया, बछड़े, भैंस के पड्डा, पड़िया और मनुष्यों में लड़के और लड़कियों के मूत्र के 78 सैंपल की जांच की थी। मनुष्य के मूत्र का किसी भी प्रकार से उपभोग न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed