फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indecent behaviour with RPF constable at Bilpur crossing

Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर आरपीएफ सिपाही से अभद्रता

Sat, 28 Jun 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with RPF constable at Bilpur crossing
बिलपुर क्रासिंग पर आरपीएफ सिपाही से की अभद्रता।
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरपीएफ सिपाही से अभद्रता करने वाले तीन लोगों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बे की बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन पर पत्थर डालने का कार्य शुक्रवार दोपहर के बाद शुरू हो गया है। इसके बाद से ही क्राॅसिंग से यातायात आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान बदायूं से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को नवादा मोड़ से मीरानपुर कटरा के नेशनल हाईवे पर डायवर्ट किया गया। वहीं, बरेली की तरफ से बदायू, मथुरा, आगरा की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को मीरानपुर कटरा के उसी रूट से निकलना पड़ रहा है।

शाम में चार बजे के करीब क्राॅसिंग पर आरपीएफ पुलिस कर्मी राहगीरों को यहां से निकलने के लिए मना कर रहे थे। तभी कस्बे की तरफ से आए तीन लोग जबरन बाइक निकालने लगे। सिपाही ने रोका तो उसके साथ अभद्रता की और मोबाइल छीनने लगे। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने तीनों को पकड़ लिया, तब तक अन्य आरपीएफ फोर्स पहुंच गया और 25 वर्षीय रिंकू, 30 वर्षीय सरवन कुमार और 18 वर्षीय सोनू निवासी गांव डगरोली, फतेहगंज पूर्वी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, इस दौरान लोगों ने जल्द क्रॉसिंग खुलवाने की मांग की है। इधर, आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed