फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IND vs AUS Final Bareilly excited about the IND vs AUS World Cup final

IND vs AUS Final: विश्व कप फाइनल को लेकर बरेली के लोगों में उत्साह, बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे मैच

Sat, 18 Nov 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 04:15 PM IST
सार

बरेली में विश्व कप फाइनल मैच को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। नगर निगम के जीआईसी ऑडिटोरियम और आईएमए हाल समेत शहर में कई जगहों पर फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन
IND vs AUS Final Bareilly excited about the IND vs AUS World Cup final
भारत बनाम विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मैच को लेकर बरेली के लोगों में गजब का उत्साह है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार विश्वकप का खिताब का अपने नाम करेगी। शहर में फाइनल मैच को बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। हवन-पूजन के साथ शहरवासी भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना भी करेंगे। 

विज्ञापन


ऑडिटोरियम में देखा जाएगा मैच
नगर निगम जीआईसी स्थित ऑडिटोरियम में क्रिकेट विश्वकप फाइनल मुकाबले को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा जाएगा। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि ऑडिटोरियम में फाइनल मैच को देखने के लिए महापौर, पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ मंडलीय व जिलास्तर के सभी अफसर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


आईएमए हाल में लगेगी एलईडी 
फाइनल मैच को देखने के लिए डॉक्टर भी उत्साहित हैं। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए आईएमए हाल में एलईडी लगाई जाएगी। यहां आईएमए के सभी डॉक्टर बैठकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाएंगे। आईएम अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि फाइनल मैच देखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आईएमए हाल में डॉक्टरों के लिए लंच और डिनर की व्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी लगेगी बड़ी स्क्रीन 
एसआरएमएस में फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगवाई जा रही है। यहां संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। इसी तरह बरेली क्लब में मैच देखने की व्यवस्था की गई है। यहां भी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा जाएगा। इसके अलावा शहर में कई अन्य स्थानों पर भी बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। 

फाइनल मैच को लेकर नीली जर्सी की बिक्री बढ़ गई है। युवाओं में खासा क्रेज है। क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की भी तैयारी कर रखी है। उनको पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2003 के विश्वकप का बदला लेगी और फाइनल मैच जीतकर विश्व विजेता बनेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed