फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increasing pressure on trains, four more Holi special trains

Bareilly News: ट्रेनों पर बढ़ रहा दबाव, चार और होली विशेष ट्रेनें

Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Increasing pressure on trains, four more Holi special trains
बरेली। होली के नजदीक आने के साथ ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते पिछले दिनों बरेली होते हुए रेलवे ने 20 मार्च से एक अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में अप-डाउन 30 होली विशेष ट्रेनें के संचालन की घोषणा की थी। यह ट्रेनें नाकाफी साबित होने पर बृहस्पतिवार को बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर अप-डाउन छह और होली विशेष ट्रेनें लगाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को इसी रूट पर रेलवे ने चार और होली विशेष ट्रेनों की समयसारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

गौर करने की बात यह है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से बरेली होते हुए पूर्वांचल में गोरखपुर, गोंडा, बलिया, बस्ती रूट के अलावा बिहार के सीवान, कटिहार, छपरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर रूट पर यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव है। अप-डाउन 40 होली विशेष ट्रेनों में से अप-डाउन 36 ट्रेनों का संचालन पूर्वांचल और बिहार के रूटों पर ही किया जा रहा है। शुक्रवार को जिन अप-ट्रेनों की समयसारणी जारी की गई है वह अप-डाउन अलग-अलग तारीखों में दिल्ली-गोरखपुर रूट पर चलाई जाएंगी। 24-24 कोच की इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी 18, स्लीपर श्रेणी के तीन और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया गया है।
विज्ञापन


--------
- 04016 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 22 मार्च को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए 23 मार्च को तड़के 4:55 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04015 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 23 मार्च को शाम 4:00 बजे गोरखपुर से चलने के बाद रात 12:30 बजे बरेली आएगी और 24 मार्च को तड़के 5:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 04018 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 23 मार्च को रात 8:15 बजे दिल्ली से चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 1:33 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए 24 मार्च को सुबह 9:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04017 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 24 मार्च को दोपहर 12:00 बजे गोरखपुर से चलने के बाद रात 8:30 बजे बरेली आएगी और 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed