फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increased support price to quickly suppress opposition to the Agricultural Bill

विरोध की आवाज दबाने को आनन फानन में बढ़ाया समर्थन मूल्य

Sat, 26 Sep 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Increased support price to quickly suppress opposition to the Agricultural Bill
धान के खेत में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसान बोले- फसल की लागत का मूल्यांकन किए बिना कैसे तय कर ली कीमत

विज्ञापन
बरेली। कृषि विधेयक के विरोध के बीच केंद्र सरकार ने रबी की छह फसलों गेहूं, चना, जौ, मसूर, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित कर दिया है। इसमें वृद्धि भी की है, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। वे इसे लागत के अनुपात में बहुत कम बता रहे हैं। कहते हैं कि कृषि ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां उत्पाद का मूल्य बिना लागत का मूल्यांकन किए वे लोग तय करते हैं जो उत्पादक ही नहीं हैं। आनन-फानन में समर्थन मूल्य घोषित करने के पीछे शासन की मंशा किसानों को राहत देने से ज्यादा कृषि विधेयक के विरोध को कम करने की रही है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि कृषि विधेयक में एमएसपी पर खरीद की गारंटी भी सरकार को देनी चाहिए। अलबत्ता कुछ किसानों का कहना है कि कृषि विधेयक ने किसानों को आजादी दी है। विधेयक का विरोध करने से पहले उसे समझना जरूरी है।

सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। यह अच्छी बात है, लेकिन सरकार को फसलों की लागत का अच्छे से आकलन करना चाहिए था, क्योंकि लागत में काफी इजाफा हो रहा है। इसके आधार पर ही वृद्धि होती तो और बेहतर रहता। - मुकर्रम अली खां, शाहगढ़।

विज्ञापन

कृषि विधेयक का विरोध करना गलत है। इसका फायदा किसानों को ही मिलना है। हमें किसी भी मंडी में फसल बेचने की आजादी मिलेगी। हम कंपनियों से अनुबंध करके फसल तैयार कर पाएंगे। बिचौलियों से आजादी पाएंगे। यह विधेयक पारंपरिक खेती से निकालकर व्यापारिक खेती की ओर ले जाएगा। इससे किसानों की आर्थिक दशा में सुधार होगा। - सरदार जैल सिंह, रिछौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने रबी की छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है, लेकिन उर्वरक, डीजल, बिजली के दाम इसके अनुपात में कई गुना ज्यादा बढ़े हैं। बस यही कह सकते हैं कि सरकार ने कुछ तो दाम बढ़ाए हैं लेकिन यह कहना गलत है कि इससे किसानों को कोई फायदा होगा। - रवि ढाका, डंडिया।

बात सिर्फ इतनी है कि एमएसएपी में कुछ तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर खरीद सत्र में अगर गेहूं न बेचें तो मंडियों में एमएसपी नहीं मिलता है और सरकारी केंद्रों पर खरीद की अवधि निश्चित होती है। इधर, डीजल और फसल की बुवाई से लेकर गहाई तक का पैसा बढ़ा है। इसके एवज में यह बढ़ोतरी बहुत कम है। - विजेंद्र सिंह, चंगासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed