फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increase your speed and complete the work on time

Bareilly News: गति बढ़ाकर समय पर पूरा करें काम

Sat, 22 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Increase your speed and complete the work on time
बरेली। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शुक्रवार को बीडीए की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काम की रफ्तार बढ़ाकर सभी निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, सचिव वंदिता श्रीवास्तव और अभियंताओं के साथ मंडलायुक्त सबसे पहले रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-दो में विकसित की जा रही ''रामायण वाटिका'' पहुंचे। यहां उन्होंने वनवासी राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का काम देखा। यहां कराए जा रहे अन्य कार्यों पर भी संतोष जताया।
विज्ञापन

यहां से वह सेक्टर सात में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां मल्टी स्पोर्ट्स एरिया, दर्शक दीर्घा और कन्वेंशन सेंटर के सभागार के निर्माण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गति और गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में एक लाख वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माणाधीन रुद्रावनम पार्क का निरीक्षण किया। पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप के निरीक्षण के दौरान यहां सड़क नेटवर्क, हरित पट्टियों और सामुदायिक सुविधाओं के लिए एक समग्र, उच्च-गुणवत्ता वाली शहरी डिजाइन प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed