फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increase the security circle. Sanitize the houses as well

सुरक्षा घेरा बढ़ाएं.. घरों को भी सैनिटाइज कराएं

Wed, 25 Mar 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Increase the security circle. Sanitize the houses as well
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फोन और लैपटॉप जैसी ज्यादा इस्तेमाल में आने वाली चीजों को भी सैनिटाइज करना जरूरी

विज्ञापन
बरेली। कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, ऐसी कोई दवा भी नहीं है जो इस खतरनाक वायरस से संक्रमित व्यक्ति को ठीक करने का पूरा विश्वास दिला पाए। लिहाजा कोरोना से सुरक्षित रहना ही सबसे महत्वपूर्ण विकल्प है। सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए घरों को भी सैनिटाइज करना जरूरी है। विशेषज्ञों का मशवरा है कि फोन और लैपटॉप या कार-बाइक जैसी ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीजें भी सैनिटाइज की जाएं तो और बेहतर रहेगा।
कार की उन जगहों की रोजाना साफ. और सैनिटाइज करना जरूरी है, जिन्हें ज्यादा छुआ जाता है। कार का स्टीयरिंग व्हील विभिन्न प्रकार के वायरस का घर हो सकता है। लिहाजा जरूरी है कि स्टीयरिंग व्हील को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाए। इसके अलावा कार के डोर हैंडल, गियर शिफ्टर, एसी बटन, रेडियो नॉब, आउट साइड रियर व्यू मिरर, सेंटर कंसोल और कपहोल्डर्स की भी लगातार सफाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कार में रखें ये जरूरी सामान

फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य का कहना है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को अपनी कार में टिश्यु पेपर बॉक्स, हैंड सैनिटाइजर और सेनेटरी वाइप्स जरूर रखना चाहिए। कार में बैठने और कार से बाहर निकलने के बाद फौरन हैंड सैनिटाइज करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों की भी करें सफाई

कार की सीट ऐसी जगह है जहां लंबे समय तक वायरस रह सकता है। ड्राइवर और पैसेंजर लगातार इसके संपर्क में रहते हैं लिहाजा कार की सीट को सैनिटाइज कराना बहुत जरूरी है। सैनिटाइजेशन से पहले बेहतर होगा कि गीले कपड़े और माइल्ड सोप का इस्तेमाल कर सीट को साफ कर लिया जाए। इसी तरह सीट बेल्ट और बटन को भी साफ करना चाहिए।

यह भी रखें ख्याल

-सारी खिड़कियां धो लें ताकि धूप और वेंटीलेशन का बेहतर प्रभाव रहे।
-एक चुटकी पोटेशियम परमैगनेट और दो चम्मच फार्मलीन मिलाकर एक कप पानी में डालें और इससे खिड़कियों और दरवाजों की सफाई करें। बाद में इस कप को फेंक दे और दरवाजे और खिड़कियों को कम से कम छह घंटे के लिए खुला छोड़ दें।

अंगोछे और रुमाल की दो परतें भी मास्क

मास्क के लिए मारामारी मची हुई है। लॉक डाउन की वजह से बाजार से मास्क लाना मुश्किल भी है, इसका विकल्प रुमाल और अंगोछा है। डॉक्टरों का कहना है कि रुमाल और अंगोछे की दो परतें बनाकर उसे मुंह पर बांध लिया जाए तो वह मास्क का ही काम करेगा। इतना ख्याल रखें कि उसे रोज साबुन से अच्छी तरह धोने के बाद साफ पानी में डिटॉल की कुछ बूंदे डालकर उसमे तर कर लें और फिर सुखा लें। यह मास्क का काम करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed