फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Incomplete repair on Bhankhda river bridge became the reason for the accident, two bike riders injured

Bareilly News: भांखड़ा नदी के पुल पर अधूरी मरम्मत बनी हादसे की वजह, दो बाइक सवार घायल

Sat, 28 Jun 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Incomplete repair on Bhankhda river bridge became the reason for the accident, two bike riders injured
भाखड़ा नदी के पुल पर मरम्मत के चलते गड्ढे
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित भांखड़ा नदी पुल पर अधूरी सड़क मरम्मत एक बड़े हादसे का कारण बन गई। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे मरम्मताधीन सड़क पर खुले छोड़ दिए गए सरियों के कारण दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




बरेली से रामपुर की ओर जा रहे बाइक चालक ओमप्रकाश निवासी स्वार रामपुर, जैसे ही भांखड़ा नदी पुल पर पहुंचे। तभी सड़क पर पड़े गड्ढे और बाहर निकले सरिया देखकर उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से हटाया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुल पर कई दिनों से मरम्मत का कार्य अधूरा पड़ा है, लेकिन एनएचएआई की ओर से न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए। खुले में पड़ी लोहे की सरिया और गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed