फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income tax team seized five crore rupees from Swaroop Agro and asked for information about the source.

Bareilly News: स्वरूप एग्रो से मिले पांच करोड़ रुपये जब्त कर आयकर टीम ने स्रोत की मांगी जानकारी

Sun, 05 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Income tax team seized five crore rupees from Swaroop Agro and asked for information about the source.
बरेली। आयकर विभाग ने माहभर पूर्व नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के जेड गांव के पास स्थित स्वरूप एग्रो इंडस्ट्रीज पर की गई जांच की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, प्रतिष्ठान और संचालक के आवास से मिले पांच करोड़ रुपये जब्त कर आय के स्रोत के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन

स्वरूप एग्रो इंडस्ट्रीज पर जांच के लिए पहुंची आयकर टीम ने फैक्टरी के गेट बंद कराकर मौजूद कर्मियों, मैनेजर, संचालक के फोन स्विच ऑफ करा दिए थे। तीन दिन बरेली में रहकर टीम ने प्रतिष्ठान के साथ ही फैक्टरी संचालक के रामपुर गार्डन स्थित आवास पर भी छापा मारा था। जांच में मिले पांच करोड़ रुपयों को जब्त कर लिया था। रिपोर्ट पर संचालक के हस्ताक्षर लेकर टीम लौटी थी। बताते हैं कि अब आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर संचालक से रुपयों के स्रोत की जानकारी मांगी है। इससे संबंधित दस्तावेज भी तलब किया है। सूत्रों के अनुसार संचालक ने बयान में कैपिटल गेन टैक्स जमा करने के बाद उसे वापस लेने की बात कुबूल कर ली थी। प्रकरण पर फैक्टरी संचालक से संपर्क किया गया पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed