फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   income tax seized cash and documents from bank locker of Satya Sai Builders in bareilly

सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: पांच कारों में ले जाए गए दस्तावेज... नकदी जब्त, कई नामी बिल्डर भी रडार पर

Sun, 07 Apr 2024 08:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 08:30 AM IST
सार

बरेली में सत्य साईं बिल्डर्स और उसके करीबियों के यहां हुई आयकर की जांच के बाद बिल्डर्स के हाथ-पांव फूले हुए हैं। आयकर टीम को एक सूची भी मिली है, जिसमें कई नामी बिल्डर्स के नाम हैं। माना जा रहा है कि ये बिल्डर्स भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।  

विज्ञापन
income tax seized cash and documents from bank locker of Satya Sai Builders in bareilly
सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आयकर विभाग की टीम ने सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के करीबी बिल्डरों के यहां भी जांच में गड़बड़ी पकड़ी है। टीम ने रमेश गंगवार के यहां मिले कागजात के आधार पर शुक्रवार को दिन में कुछ करीबियों के घर जांच के बाद रात में मॉडल टाउन निवासी बिल्डर हरप्रीत सिंह के कार्यालय पर छापा मारा था। 

विज्ञापन


देर रात तक दस्तावेजों की जांच में टीम ने ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, जमीनों की खरीद और बिक्री के ब्योरे के अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट खंगाली। शनिवार सुबह संबंधित बैंक पहुंचकर लॉकर खुलवाए और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए। यहां से करोड़ों रुपये की नकदी भी मिलने की सूचना है। पूछताछ और दस्तावेजों से कई अहम सुराग मिलने की बात भी हो रही है।
विज्ञापन


करीबियों के हाथ-पांव फूले हुए 
बताया जा रहा है कि आयकर टीम के लौटने के बाद भी रमेश के करीबियों के हाथ पांव फूले हुए हैं। वहीं, ट्यूलिप ग्रैंड के जिस फ्लैट से बोरों में पांच सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी वाले दस्तावेज और नकदी मिली थी, उसमें कई नामी बिल्डरों के नामों की भी सूची थी। इस सूची में कौन-कौन से नाम हैं? इसका रहस्य अभी बरकरार है। टीम ने जिन लोगों से पूछताछ की है, वह भी कुछ नहीं बोल रहे। वहीं रेजीडेंसी गार्डन, प्रियदर्शिनी नगर, राजेंद्र नगर में भी छापे को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ वापसी से पहले आयकर की टीम फिर ठेकेदार रमेश गंगवार के राजेंद्रनगर स्थित आवास पहुंची। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पूछताछ के बाद कुछ जरूरी कागजात और शपथ पत्र आदि लेकर टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई है।

रमेश, भानु, सुनील के यहां से भी ले गए कागजात
आयकर की टीम ने शुक्रवार शाम तक रमेश गंगवार के यहां जांच की थी। इससे पहले एक-एक टीम करीबी पार्टनर भानु सिंह गंगवार और प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह के यहां भी पहुंची थी। इन सभी से पंचनामा भरवाकर शाम करीब पांच बजे जांच पूरी कर दी थी। भानु और सुनील के यहां भी बड़ी तादाद में संपत्तियों के दस्तावेज, कागजात और नकदी मिलने की बात कही जा रही है। स्टेडियम रोड के प्रॉपर्टी डीलरों के नाम भी सामने आए हैं।

पांच कारों में भरकर ले गए संदिग्ध दस्तावेज
बताया जाता है कि ठेकेदार रमेश गंगवार समेत बिल्डरों से प्राप्त दस्तावेज की जांच लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज के आयकर अधिकारी और निरीक्षकों ने की। शुक्रवार को टीम के तीन अधिकारी लखनऊ लौट गए थे। शनिवार को पांच कारों में दस्तावेज भरकर टीम के ठहरे हुए सभी सदस्य रवाना हो गए। इसमें बरेली समेत देहरादून, काशीपुर, नैनीताल, नोएडा, दिल्ली से संबंधित एग्रीमेंट, बैंक रजिस्ट्री, संपत्ति के दस्तावेज हैं। हार्ड डिस्क ड्राइव व कुछ अन्य अभिलेख भी टीम ले गई है। दस्तावेजों के मिलान के बाद करोड़ों रुपये के कालेधन का खुलासा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed