{"_id":"69a0b691f61810cbba0af274","slug":"income-tax-raid-on-panchjanya-ply-board-factory-team-also-reached-residence-bareilly-news-c-4-vns1074-833997-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी पर आयकर छापा, आवास पर भी पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी पर आयकर छापा, आवास पर भी पहुंची टीम
Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी संचालक रवि नेमानी के आवास से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित उनके सभी ठिकानों पर 10 टीमों ने एक साथ जांच शुरू की है। सुरक्षा के लिहाज से फैक्टरी के बाहर सीआरपीएफ जवान तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव स्थित पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी पहुंची। छह गाड़ियों से 20 अधिकारियों के पहुंचने की बात कही जा रही है। फैक्टरी पर छानबीन शुरू होने के बाद दोपहर में एक टीम के आवास पर पहुंचने की भी सूचना है।
उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर तक संचालित नेमानी ग्रुप की औद्योगिक इकाइयों पर टीम की कार्रवाई से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी कर्मियों और अधिकारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि सुबह टीम के पहुंचने पर फैक्टरी कर्मियों ने सूचना फैक्टरी प्रबंधन को दी। जीएम को साथ लेकर टीम पूछताछ के लिए बरेली स्थित आवास पर आई। कारोबार संबंधी रजिस्टर व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच जारी है।