{"_id":"5d4f26b48ebc3e6cc92d79c1","slug":"income-tax-raid-bareilly-news-bly37195438","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे चला आयकर का छापा, अब अभिलेखों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे चला आयकर का छापा, अब अभिलेखों का परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में चार स्थानों पर हुई आयकर छापा कार्रवाई में तीन प्रतिष्ठानों से सात करोड़ रुपये से ज्यादा टैक्स मिलना तय है, जबकि कुंवर रिसोर्ट के मालिक ने अब तक अपने अभिलेख नहीं दिए हैं। इस बीच करीब 17 घंटे तक चली छापा कार्रवाई शनिवार सुबह चार बजे पूरी हो पाई। इसमें विभागीय वरिष्ठ अफसर खुद मौजूद रहे।
स्टेडियम मार्ग पर बंसल समेत दो इंटीरियर प्रतिष्ठान और मेडिट जी कोचिंग संचालकों ने अपनी वास्तविक आय घोषित कर दी है, इसलिए इन तीनों से सात करोड़ रुपये की टैक्स वसूली हो जाएगी। बंसल इंटीरियर प्रतिष्ठान से ज्यादा टैक्स मिलने की संभावना है। यहां पर अनुराग सक्सेना के साथ खुद संयुक्त आयुक्त संत प्रकाश रात दो बजे तक जमे रहे। इससे प्रतिष्ठान के अभिलेख खंगाले में समस्या नहीं आई। प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल के निर्देशन में चार स्थानों पर सफल छापा कार्रवाई और ज्यादा टैक्स मिलने की संभावना पर विभाग ने अपने अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है। संयुक्त आयुक्त एसबी सिंह ने बताया कि कुंवर रिसोर्ट से भी अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। रिसोर्ट संचालक को मंगलवार सुबह कार्यालय बुलाया गया है। बताया जाता है कि रिसोर्ट से अच्छा टैक्स मिलने की संभावना है। विभाग ने इन चारों स्थानों से मिले अभिलेखों का परीक्षण कराना शुरू कर दिया है।