{"_id":"5d27a17e8ebc3e6ce70a8d9f","slug":"income-tax-department-raids-on-baratghar-in-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: प्रमुख बरातघरों पर आयकर छापे, लाखों की टैक्स चोरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: प्रमुख बरातघरों पर आयकर छापे, लाखों की टैक्स चोरी मिली
Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने गुरुवार को शहर के प्रमुख बरातघरों और उनके संबंधित स्थानों पर अचानक छापा मारा। इसमें टैक्स की भारी हेराफेरी आमने आई है। देर रात तक सात स्थानों पर कार्रवाई चलती रही। विभागीय अफसरों ने बताया कि बरातघर रिटर्न भरते समय बेहद कम आय दर्शाते थे, जबकि बुकिंग कराने वालों से कई गुना वसूलते थे।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पहली बार बरेली मंडल में बरातघर, बैंक्वेट हॉल आदि स्थानों पर संयुक्त छापे की कार्रवाई शुरू कराई है।
विभाग ने पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के बाद गुरुवार दोपहर बरेली शहर में सात स्थानों पर एक साथ छापा मारा। प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल के नेतृत्व में पीलीभीत बाईपास स्थित मेफेयर, रेडिशन लॉन, फ्लोरा, मन्नत, फहम, जलसा और मिनी बाईपास पर निर्मल बरातघर पर टीमों ने छापे मारे। टीम ने इनसे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों से भी अभिलेख जुटाए हैं।
विज्ञापन
खुलासा हुआ है कि बरातघर और बैंक्वेट हॉल मालिक कागजों में आमदनी कम दर्शाते हैं, जिससे लाखों रुपये प्रतिमाह की टैक्स चोरी होती है। टैक्स से जमा होने वाली अवैध कमाई दूसरे प्रोजेक्टों पर लगाई जा रही है। कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनमें ज्यादातर बरातघर मालिकों ने अवैध कमाई को रियल एस्टेट, होटल, प्रॉपर्टी आदि में खपाया है। आयकर विभाग अवैध कमाई से बनी प्रॉपर्टी को चिह्नित करेगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि सभी स्थानों पर लाखों रुपये की टैक्स हेराफेरी के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन