फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the village in need, the transformer was installed a kilometer away in the forest.

Bareilly News: जरूरत गांव में, ट्रांसफार्मर लगा दिया एक किलोमीटर दूर जंगल में

Sat, 27 Dec 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
In the village in need, the transformer was installed a kilometer away in the forest.
गुलड़िया। गुलड़िया गौरी शंकर गांव में बिजली निगम का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ट्रांसफार्मर की जरूरत थी, लेकिन बिजली निगम ने एक किमी दूर जंगल में ट्रांसफार्मर लगवा दिया। इसको लेकर उपभोक्ता में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गुलड़िया गौरी शंकर गांव के लिए पुन्नापुर फीडर से सप्लाई दी जाती है। इस गांव की सप्लाई के लिए 63केवी का एक ट्रांसफार्मर लगा था। इस पर मेन अड्डे की लगभग 100 दुकानों के साथ गांव का पूरा लोड रहता था। वह अधिक भार के कारण हर सप्ताह में फुंक जाता था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से की, तो उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से कहकर गांव में बिजली भार के अनुसार अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगवाने का एस्टीमेट बनवाया था।
विज्ञापन

इसमें तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर रखने के लिए चिह्नित किया था, जिसमें दो स्थानों पर रख भी दिए गए । तीसरे स्थान पर बिजली निगम ने गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में पिपरिया मोड़ पर ट्रांसफार्मर लगा दिया। अब वहां न तो कोई कनेक्शन है। और न ही वहां उसका कोई उपयोग है। वहां से उपभोक्ता आधा किमी दूर हैं। ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने बताया कि अधिकारियों से बिना उपयोग की जगह ट्रांसफार्मर लगाने के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर पिपरिया मोड़ पर लगाया तो गया है। वहां कितने कनेक्शन हैं। यह मैं जेई से पूछ कर बताऊंगा। इससे आगे यदि उपभोक्ताओं को समस्या है तो वहां या केबल या ट्रांसफार्मर लगा कर समस्या हल कराएंगे।


--------


ट्रांसफार्मर से एमसीबी हुई ट्रिप, 10 घंटे बंद रही बिजली

गुलड़िया। पुन्नापुर के गौरी शंकर फीडर से संचालित गुलड़िया उपराला की बिजली ट्रांसफार्मर पर लगी एमसीबी ट्रिप होने के कारण दस घंटे तक बंद रही।बिजली निगम की लापरवाही का एक और उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। बृहस्पतिवार की शाम को लगभग छह से सात बजे के बीच में सप्लाई चली गई। उसके बाद पूरी रात बंद पड़ी रही। एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कर्मचारियों को भेज कर ट्रांसफार्मर से एमसीबी सही कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed