फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the name of share trading, many others including the leader and the inspector cheated

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, नेता और दरोगा समेत कई बने शिकार

Tue, 29 Sep 2020 07:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
In the name of share trading, many others including the leader and the inspector cheated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

बरेली। फाइक एंक्लेव में शेयर ट्रेडिंग कंपनी पर ठगी का आरोप लगाकर प्रमुख सचिव और एडीजी से शिकायत की गई है। निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ चुके जावेद खान ने इस कंपनी पर रिटायर दरोगा समेत कई लोगों का ठगने का आरोप लगाया है। एडीजी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। रविवार को जावेद ने प्रमुख सचिव नवनीत सहगल से भी शिकायत की।

विज्ञापन
मीरगंज के नगरिया सादात निवासी जावेद खां के मुताबिक वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बरेली लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। 27 अगस्त को कलेक्ट्रेट गेट के पास मिली फाइक एंक्लेव की महिला ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग फर्म चलाती है। आप इसमें रुपये लगाएं तो बड़ा फायदा हो सकता है। उसने फर्म के दफ्तर बुलाकर अपने सहयोगियों से मिलवाया। तब उन्होंने भरोसे में डेढ़ लाख रुपये दे दिए। बाद में महिला के कहने पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये और नकद दे चुके हैं। एक-दो बार महिला ने उन्हें लाभ बताकर कुछ रकम दी लेकिन बाद में पैसा देना बंद कर दिया। जावेद के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा, सरकारी कर्मचारी समेत उनकी जान पहचान के दस से ज्यादा लोग महिला को रुपये देकर ठगी का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाल उनकी शिकायत नहीं सुन रहे हैं। जांच के नाम पर उन्हें टहलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जावेद खां की शिकायत पर हुई जांच में पाया गया कि उनके डेढ़ लाख रुपये के बदले महिला उन्हें एक लाख अस्सी हजार से ज्यादा रकम लौटा चुकी है। फर्म भी रिकार्ड में सही काम कर रही है। जावेद के पास बाकी रुपये देने का साक्ष्य नहीं है। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed