फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the name of sanitization, people will be investigated for bathing in chemical

सैनिटाइजेशन के नाम पर लोगों को केमिकल से नहलाने की होगी जांच

Mon, 30 Mar 2020 09:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
In the name of sanitization, people will be investigated for bathing in chemical
सैनिटाइजेशन के नाम पर लोगों को
विज्ञापन

केमिकल से नहलाने की होगी जांच
शासन की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने फायर ब्रिगेड और नगर निगम स्टाफ से जवाब-तलब किया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दिल्ली-पंजाब से घर लौट रहे लोगों को सैनिटाइज करने के लिए सैकड़ों की तादाद में सड़क पर बैठाकर केमिकल युक्त पानी से नहला देने के मामले में शासन की सख्ती के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। डीएम ने यह भी साफ किया है कि इस मामले में दोषी नगर निगम और फायर ब्रिगेड के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।


विज्ञापन


रविवार को फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने लंबी यात्रा करके बाहर से अपने घर लौट रहे लोगों को सेटेलाइट चौराहे पर इकट्ठा करके उन्हें सड़क पर बैठा दिया और सैनिटाइज करने की बात कहते हुए सोडियम हाइपोक्लोराइड युक्त पानी का स्प्रे कर नहला दिया। इस दौरान लोगों के मुंह और आंख में भी केमिकल चला गया, जिसकी वजह से आंखों में जलन के साथ उन्हें उलटियां भी होने लगी थीं। कई बच्चे इस स्प्रे के बाद रोते-चीखते नजर आए थे। यह घटना मीडिया में आने के बाद सोमवार को शासन ने इस पर जिला प्रशासन का जवाबतलब किया। इसके बाद डीएम नितीश कुमार ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि लोगों पर गलत ढंग से स्प्रे करने वाले नगर निगम और फायर ब्रिगेड के स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed