फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the map, there is also a sign of the path of infiltration from the border.

नक्शों में बार्डर से घुसपैठ के रास्तों का भी है संकेेत

Sun, 21 Jan 2018 02:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Jan 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
सेना की वर्दी में भारत और पाकिस्तान केे बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नक्शे फोटोस्टेट कराने पहुंचे दोनों युवकों का मकसद भले ही अभी साफ न हो सका हो लेकिन नक्शों में जो कोडवर्ड हैं उन्होंने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारत के नक्शे में सेना की चौकियों और चेकपोस्ट पर लाल निशान लगे हैं, जबकि पाकिस्तानी हिस्से वाले नक्शे में कुछ खास प्वाइंट को हरे रंगे से हाईलाइट किया गया है। बार्डर से घुसपैठ के रास्तों को भी लाल रंग से हाईलाइट किया गया है। नक्शों में भारत के हिस्से के लिए कोडवर्ड ‘स्वर्ग’ और पाकिस्तान के लिए ‘नरक’ लिखा गया है। खुफिया इकाईयां नक्शों की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सूबे में अलर्ट के बीच कैंट के बीआई बाजार की फोटो स्टेट दुकान यारेंस ट्रेडर्स पर शुक्रवार शाम सेना और पुलिस की संयुक्त छापामारी में भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नक्शे बरामद किए थे। दुकानदार कृष्णा ने पुलिस को बताया था कि उनकी दुकान पर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे सेना की वर्दी में आए दो युवकों ने नक्शों का एक बंडल फोटोस्टेट के लिए दिया था। नक्शों की संख्या अधिक होने के कारण दुकानदार ने सुबह 10 बजे आकर ले फोटोस्टेट ले जाने की बात कही तो दोनों युवक नक्शे दुकान पर छोड़कर चले गए। इनमें ज्यादातर नक्शे भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के हैं। उनमें चेक पोस्टों और सेना की चौकियों की जानकारी भी लिखी है।
विज्ञापन


किस चौकी पर कितने जवान 
कैंट थाने के एसएसआई विजय पाल के मुताबिक नक्शों में नजर आने वाली नियंत्रण रेखा पर कई जगह लाल रंग की रेखाओं से घुसपैठ के रास्तों का जिक्र नजर आ रहा है। हालांकि खुफिया एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक नक्शों से ज्यादा महत्वपूर्ण वे दस्तावेज हैं, जिनमें यह जिक्र किया गया है कि किस चौकी पर कितने जवान तैनात हैं और सेना का मूवमेंट कहां-कहां रहता है। किस चेकपोस्ट पर कितने लोग मौजूद हो सकते हैं। हथियारों को किन रास्तों से लाया और ले जाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्शों पर लिखा है कोड ‘ईएक्स’ 
बरामद नक्शों में से कुछ पर ऊपर की तरफ ‘ईएक्स’ कोड लिखा है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह ट्रेनिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले नक्शे हो सकते है। हालांकि अभी यह जांच का हिस्सा है। ईएक्स का क्या मतलब है, यह जानने के लिए भी खुफिया एजेंसियां माथापच्ची कर रही हैं। उनका मानना है कि नक्शों की पड़ताल में कई और भी अहम बातें सामने आ सकती हैं। 

कैंट की एक दुकान पर सेना की वर्दी पहने दो युवकों के सेना के दस्तावेज फोटोस्टेट के लिए देने की बात जानकारी में आई है। एजेंसियां जांच कर रही हैं। 
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed