फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the greed of land, the elder brother had kept firearms in the car to trap the younger one.

जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे को फंसाने के लिए गाड़ी में रखवाए थे तमंचे

Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
In the greed of land, the elder brother had kept firearms in the car to trap the younger one.
तमंचा रखने के आरोपी।

रिश्ते के मामा के साथ बड़ा भाई गिरफ्तार, दो और तमंचे भी बरामद
विज्ञापन

अपने अपहरण की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा चुका है बड़ा भाई

आंवला। पांच दिन पहले इनोवा गाड़ी से 10 तमंचे बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तमंचे गाड़ी मालिक के बड़े भाई ने ही जमीन के लालच में उसे फंसाने के लिए एक रिश्तेदार की मदद से रखे थे। भमोरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भमोरा थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के मुताबिक कैमुआ गांव के सोनू शर्मा का अपने भाई मोहनलाल शर्मा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से मोहनलाल गांव छोड़कर मीरगंज स्थित ससुराल में रहने चला गया। एक वर्ष पूर्व वहां उसकी पत्नी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराके सोनू को फंसाने की कोशिश की थी। जांच में मामला खुलने पर पुलिस ने उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। अब मोहनलाल शर्मा ने फरीदपुर निवासी अपने रिश्ते के मामा ललित शर्मा की मदद से सोनू को फंसाने के लिए उसकी इनोवा गाड़ी में दस तमंचे रखवा दिए और फिर पुलिस को सूचना देकर तमंचे बरामद करा दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने सोनू के खिलाफ शस्त्र अधिनयम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच में ललित की घटनाथल पर मौजूदगी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मोहनलाल और ललित के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन आदि सबूत जुटाए तो सारा मामला खुल गया। शुक्रवार को पुलिस ने मोहनलाल और ललित को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक-एक तमंचा भी बरामद हुआ। मोहनलाल ने बताया कि करीब 30 बीघा जमीन को लेकर छोटे भाई सोनू से उसका विवाद चल रहा है। सोनू मां के साथ रहता है। पिछले दिनों उसने 30 लाख रुपये की जमीन बेचकर सारे रुपये हड़प लिए थे। मोहनलाल एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed