फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the divisional review meeting, the ARM of Pilibhit depot was reprimanded for low income

Bareilly News: मंडलीय समीक्षा बैठक में कम आय पर पीलीभीत डिपो के एआरएम को फटकार

Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
In the divisional review meeting, the ARM of Pilibhit depot was reprimanded for low income
बरेली। मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के नोडल अधिकारी ने आय कम होने को लेकर पीलीभीत डिपो के एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव की फटकार लगाई। सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुराने रोडवेज बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी जवाब-तलब किया। अगले दौरे से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी आरबीएल शर्मा ने सबसे पहले बदायूं बस अड्डे का निरीक्षण किया। दोपहर करीब तीन बजे वह बरेली के पुराने बस अड्डे पहुंचे। दोनों ही जगह यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, कैंटीन, कार्यालय और बसों का जायजा लिया। शाम करीब पांच बजे क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी के कार्यालय में मंडल के सभी डिपो के एआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पीलीभीत डिपो की आय हर माह कम हो रही है। इसको लेकर चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव, रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण वाजपेयी, पीलीभीत डिपो के एआरएम पवन श्रीवास्तव, बदायूं के एआरएम राजेश कुमार, बरेली, बदायूं, पीलीभीत व रुहेलखंड डिपो के फोरमैन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed