फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the case of Ravi's death, the wife and her relatives filed a report of the husband's murder.

रवि की मौत के मामले में पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jan 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
In the case of Ravi's death, the wife and her relatives filed a report of the husband's murder.
सीबीगंज। ससुराल वालों की पिटाई से घायल युवक की मौत के मामले में सीबीगंज पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई घटना के छह महीने बाद कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

घटना थाना सीबीगंज के परसाखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव खड़ौआ की है। सुभाषनगर क्षेत्र के अनूपनगर निवासी रवि कश्यप छह जुलाई, 2021 को अपनी ससुराल खड़ौआ आए थे। वहां किसी बात को लेकर रवि की पत्नी रीना और उसके परिजन से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी रीना ने अपने घरवालों की मदद से रवि को बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रवि की मां शांति देवी ने इसकी शिकायत थाना सीबीगंज पुलिस से की लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। तब शांति देवी ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को थाना सीबीगंज पुलिस ने रीना, बाबूराम, रामसिंह, सुंदरलाल, गुड़िया, गीता आदि के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed