फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In scorching heat, rain soaked

चिलचिलाती गर्मी में बारिश ने भिगोया

Thu, 05 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 05 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते से पसीना निकाल रहे मौसम ने बुधवार देरशाम अचानक पलटी मारी। तेज हवा के झोंके के बावजूद बादल गरजे और बरस भी गए। आधे घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। मीरगंज इलाके में ओले भी गिरे। इस बारिश के बाद पारे के लगातार छलांग लगाने से परेशान लोगों ने कुछ देर के लिए राहत महसूस की। हालांकि अंधड़ से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। जगह-जगह बिजली के तार और खंभे टूटने की भी सूचना है।  
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर आसमान से सूरज ने आग उगली। दिन का तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को अचानक मौसम बदल गया। ठंडी हवाओं के साथ मीरगंज, दुनका क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। दुनका और आसपास के गांवों में बारिश के साथ बड़े-बड़े ओलों की बौछार से जमीन पट गई। बागों में कच्ची अमिया झड़ने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, मिर्च, मेंथा जैसी फसलों को झमाझम बारिश से फायदा भी हुआ। ज्यादातर किसान गेहूं, भूसा खेतों से उठाकर घरों में भर चुके हैं, इसलिए बारिश ने उन्हें राहत दी।  धनेटा-शीशगढ़ रोड और कई गांवों में जगह-जगह बिजली के तार टूटने से बिजली संकट गहरा गया है। शीशगढ़ और आंवला इलाके में भी तेज आंधी चलने से क्षेत्र की बिजली गुल हो ही गई। बागों में भारी नुकसान हुआ है। ईट भट्ठों पर थपी कच्ची ईंट घुल जाने से भट्टा स्वामियों को भारी नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed