{"_id":"69de8d78e821bdf0df06fe3a","slug":"in-mirganj-seven-acres-of-wheat-crop-burned-to-ashes-due-to-an-electric-spark-deepening-the-economic-crisis-for-farmers-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4910-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरगंज में बिजली की चिंगारी से सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों पर गहराया आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरगंज में बिजली की चिंगारी से सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों पर गहराया आर्थिक संकट
Wed, 15 Apr 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। गांव मनकरा में मंगलवार सुबह 11:00 बजे बिजली की चिंगारी गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सात एकड़ में खड़ी फसल जलने का अनुमान है।
मनकरा में खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से चिंगारी गिरने से फसल में आग लग गई। आग से हरीश, फूलचंद, सत्यवीर, रामदेव और जसवंत की गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइपों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत से आग को बुझाया जा सका। जब तक आग बुझी, तब तक किसानों की सालभर की मेहनत राख में मिल चुकी थी। सात एकड़ रकबे में फसल नष्ट होने का अनुमान है।
किसानों पर गहराया संकट
इस हादसे में फूलचंद को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनके पास यही एकमात्र गेहूं की फसल थी, जो आग से पूरी तरह जल गई। फसल को जलता देख फूलचंद मौके पर ही बेहोश हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने संभाला। सभी प्रभावित किसानों ने बैंक से कर्ज लेकर यह फसल तैयार की थी। फसल के जल जाने से उन पर आर्थिक संकट और गहरा गया है। उनको कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
प्रशासन से मुआवजे की मांग
घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने प्रभावित किसानों की सूची तैयार की। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली निगम से ठोस कदम उठाने की अपील की है।
राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। नुकसान की आकलन रिपोर्ट मिलने पर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। - आलोक कुमार, एसडीएम, मीरगंज