फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   in-laws ran away leaving dead body of woman in hospital in Bareilly

Bareilly News: विवाहिता की जहर देकर हत्या, अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुरालवाले; रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

बरेली के निजी अस्पताल में ससुरालवाले विवाहिता का शव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
in-laws ran away leaving dead body of woman in hospital in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने बिथरी थाने में पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर क्षेत्र के मोहनपुर रामनगर निवासी हरीश पटेल ने अपनी बेटी प्रियंका (26) की शादी बीसलपुर रोड निवासी किशन पाल से आठ माह पहले की थी। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रियंका के भाई विक्की पटेल ने बताया कि शादी के बाद से ही किशन उन लोगों से दहेज की मांग करता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का पति अपनी बहन की शादी के लिए कभी रुपये तो कभी गाड़ी की मांग करता था। विरोध पर प्रियंका को प्रताड़ित करता रहता था। मायके वालों को किशन ने सूचना दी कि प्रियंका की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्पताल में है। 

जानकारी मिलते ही विक्की परिजनों के साथ निजी अस्पताल पहुंचा तो वहां प्रियंका का शव रखा हुआ था। विक्की और उसके परिजन ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बिथरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed