फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   in-laws demanding dowry of one crore rupees after love marriage in bareilly

इश्क में मिला धोखा: धर्म बदलकर किया निकाह, फिर कनाडा ले गया पति, वापस आई तो सामने आई ये हकीकत

Sat, 03 Aug 2024 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाने में एक युवती ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसने जिस युवक से प्रेम विवाह किया था। वह और उसके परिजन अब एक करोड़ रुपये दहेज मांग रहे हैं। ससुरालवालों ने उसकी हत्या की कोशिश भी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
in-laws demanding dowry of one crore rupees after love marriage in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने धर्म की दीवार लांघकर दूसरे समुदाय के युवक से निकाह किया। प्रेमी से पति बना युवक उसे कनाडा ले गया, जहां दोनों कई दिनों तक साथ रहे। युवती का आरोप है कि अब ससुराल वाले उससे एक करोड़ रुपये मांग रहे हैं। युवती ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि बसंत विहार निवासी प्रेमी हजरत अली से वर्ष 2020 में उसने निकाह किया था। निकाह के बाद 2022 में पति के साथ कनाडा गई। वहां से वापस आने के बाद ससुर, ननद उसके साथ मारपीट करने लगे। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। जान बचाकर युवती ससुराल से वापस आ गई। कुछ दिन बाद युवती दोबारा ससुराल गई तो फिर मारपीट की गई। 
विज्ञापन


ससुरालवाले उससे कहते हैं कि तू दूसरे समुदाय की है, दहेज में एक करोड़ रुपये लेकर आ। तब दूसरी लड़की से निकाह करने के बाद हजरत अली तुम्हें रखेगा। युवती के मुताबिक हजरत अली कनाडा में किसी और लड़की के साथ रह रहा है। पति और ससुरालवालों ने जेवर और कपडे़ भी छीन लिए हैं। इज्जतनगर थाने में युवती ने मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की लड़की को ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
किला क्षेत्र में युवक दूसरे समुदाय की लड़की को साथ ले गया। लड़की के पिता ने बताया है कि तुषार उर्फ अक्का तीन दिन पहले उनकी 19 वर्षीय बेटी को फुसलाकर ले गया है। तब से बेटी तुषार के कब्जे में है। किला थाने में तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed