फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In-laws beat up married woman, miscarriage occurs

Bareilly News: ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, हुआ गर्भपात

Fri, 20 Sep 2024 07:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up married woman, miscarriage occurs
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में ससुराल वालों की पिटाई से विवाहिता का गर्भपात हो गया। हजियापुर निवासी निखत परवीन ने बताया कि 24 जनवरी को उसका निकाह जोगी नवादा निवासी यूसुफ अली से हुआ था। कुछ दिनों बाद यूसुफ अली ने बाइक की मांग करनी शुरू कर दी। 13 सितंबर को पति यूसुफ अली, ससुर मोहम्मद मियां, सास शहनाज बी, ननद रेशम, जेठानी आसमां, जेठ मोहम्मद नबी और देवर शाने अली ने उसको पीट दिया। इससे उसके पेट में पल रहा दो माह का गर्भ गिर गया। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ससुराल वालों का कहना है कि दहेज के बिना वह उसे अपने घर में नहीं रखेंगे। निखत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

अब कैंट में महिला की चेन खींच ले गए लुटेरे
बरेली। शहरी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग व पर्स उड़ाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। अब कैंट क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। वृंदावन कॉलोनी निवासी रेखा रानी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए गली के बाहर निकली थीं। तभी गोकुलनगर की ओर से एक बाइक पर दो सवार आए और उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। रेखा ने शोर मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया। रेखा ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

किशोरी से शादी रचाने का आरोपी युवक गिरफ्तार
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। किशोरी को फर्जी आधार कार्ड के जरिये बालिग दर्शाकर शादी रचाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कलापुर निवासी राजेश ने विवाह कर लिया था। इसके लिए उसने किशोरी के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से उम्र 19 साल दर्ज करा ली। किशोरी के घरवालों की शिकायत पर जांच के दौरान शैक्षिक अभिलेखों में किशोरी की उम्र 15 साल निकली। इस पर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, रिपोर्ट
सीबीगंज। युवक ने युवती को होटल में ले जाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की युवती शहर के एक प्रतिष्ठान में काम करती है। उसने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी सहकर्मी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसे शहर के एक होटल में ले गया और वहां उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। अब धमकी दे रहा है कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इससे युवती और उसकी मां बेहद परेशान हैं। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

बारादरी इलाके से हाईस्कूल की छात्रा लापता
बरेली। बारादरी इलाके से छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। वह 18 सितंबर की शाम पांच बजे कोचिंग गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद

मंदिर से चांदी के मुकुट चुरा ले गए चोर

बरेली। किला थाना क्षेत्र में स्थित भैरव नाथ मंदिर से चोर चांदी के मुकुट और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बजरिया मोतीलाल साहूकारा निवासी योगी बाबा आजाद नाथ ने बताया कि उनका सेवक दीपक कुमार मंदिर में सो रहा था। तभी कुछ चोर मंदिर की दीवार फांदकर परिसर में घुस आए और मूर्तियों के चांदी के मुकुट, कमंडल, आसन आदि सामान चोरी कर ले गए। जबकि, दानपात्र को चोरों ने नहीं छुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed