फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Lakhimpur, son-in-law stabbed mother-in-law with a knife, mother-in-law dies

लखीमपुर में दामाद ने सास-ससुर को चाकू से गोदा, सास की मौत

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
In Lakhimpur, son-in-law stabbed mother-in-law with a knife, mother-in-law dies
मृतका शातीं देवी का फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के बरुई गांव में पत्नी को विदा करने से मना करने पर शुक्रवार रात दामाद ने अपने सास-ससुर पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में सास की मौत हो गई, जबकि ससुर की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका की पुत्री और आरोपी की पत्नी नन्ही देवी ने बताया कि उसका पति मुकेश निवासी मोहम्मदपुर थाना मोहम्मदी नशे का आदी है। आए-दिन वह नशे में झगड़ा करता था। तंग आकर नन्ही देवी ने माता-पिता को बताया तो वे लोग करीब 10 दिन पहले नन्हीं को मायके ले आए। पिता रामदुलारे और माता शांति देवी गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पति मुकेश झोपड़ी में पहुंचा और पत्नी को विदा करने को कहा। माता-पिता ने विदा करने से मना कर दिया। इसके बाद दामाद व सास-ससुर में कहासुनी हुई और मुकेश ने चाकू से ससुर रामदुलारे व सास शांति पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। घायल अवस्था में पिता रामदुलारे ने घर पहुंचकर बेटी को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नन्ही अपने भाई रामबाबू के साथ झोपड़ी में पहुंची तो मुकेश वहां से भाग चुका था और शांति देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसओ नीमगांव देवेंद्र कुमार गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को बेहजम सीएचसी भिजवाया।

डॉक्टर ने रामदुलारे की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी संजीव सुमन, एएसपी एके सिंह और सीओ अभय प्रताप मल्ल घटनास्थल जांच करने पहुंचे। घटना की जानकारी हासिल कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed