फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Faridapur, preparations were made for cow slaughter, five cows tied in the house were recovered late at night

फरीदापुर में फिर गोकशी की थी तैयारी, देर रात घर में बंधे पांच गोवंश बरामद

Tue, 30 Nov 2021 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
In Faridapur, preparations were made for cow slaughter, five cows tied in the house were recovered late at night
गोकशी के बंधी गायें।
महिला समेत चार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में सोमवार रात फिर गोकशी की तैयारी थी। देर रात पुलिस ने एक घर में बंधे पांच गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इस मामले में चार तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने फरीदापुर चौधरी में मैसर नाम की महिला के घर दबिश दी तो वहां बंधे पांच गोवंशीय पशु बरामद हुए। आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही पशु तस्कर शफीका, उसका बेटा और उसकी पत्नी ने ये पशु वहां लाकर बांधे थे। मैसर की मदद से वे लोग घर में गोवंश का वध करके मांस बेच देते थे। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि मौके से पशु काटने के औजार और कांटा-बांट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पांच गांव चिह्नित, घर-घर जाकर गाय का सत्यापन करेगी पुलिस
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में गोकशी रोकने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के गांव परतापुर चौधरी, फरीदापुर चौधरी, महलऊ, रहपुरा चौधरी, परतापुर जीवन सहाय को चिह्नित किया है। इन गांवों में घर-घर जाकर पुलिस गायों का सत्यापन करेगी। गाय पालने वालों थाने में दर्ज कराना होगा कि वे उसे पालने के लिए लाए हैं और गाय की मौत होने पर भी पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके लिए पुलिस गांवों में एलान करा रही है। साथ ही प्रधानों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने गांव में गौ पालकों के बारे में पूरी जानकारी रखें व थाने में सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed