फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Dhairatanda, the EO removed the cleaning officer in charge.

Bareilly News: धाैराटांडा में ईओ ने प्रभारी सफाई नायक को हटाया

Fri, 10 Oct 2025 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
In Dhairatanda, the EO removed the cleaning officer in charge.
भोजीपुरा। नगर पंचायत धौराटांडा के ईओ ने सफाई कर्मचारियों की जिद के आगे प्रभारी सफाई नायक को बृहस्पतिवार को हटा दिया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर पंचायत धौराटांडा के संविदा सफाई कर्मचारियों में प्रभारी सफाई नायक दिनेश कुमार के अभद्र व्यवहार के चलते खासी नाराजगी थी। संविदा सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को धौराटांडा नगर पंचायत कार्यालय गेट पर धरना दिया। अधिशासी अधिकारी संदीप चंद्रा व चेयरमैन नदीम उल हसन ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने सफाई नायक दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उसके बदले में रामबाबू व कैलाश दो सफाई नायकों को अग्रिम आदेशों तक के लिए प्रभारी सफाई नायक के तौर पर नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शर्तें रखी गई हैं, जिसमें कहा है कि सफाई कर्मी शराब पीकर डयूटी नहीं करेंगे। इसकी निगरानी पर पांच सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed