फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Civil Lines, Cantt and Fort Area

Bareilly News: 72 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया सब स्टेशन

Sun, 29 Jan 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
In Civil Lines, Cantt and Fort Area
बरेली। बदायूं रोड पर 72 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवीए का नया सब स्टेशन बनेगा। बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू हो गया है। सब स्टेशन अप्रैल 2024 में बनकर तैयार होगा। इसके बन जाने से रामपुर गार्डन, डीडीपुरम, सिविल लाइंस, सुभाष नगर, किला और मढ़ीनाथ क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी। सिविल लाइंस क्षेत्र के फीडरों को तब भी बिजली मिल सकेगी, जब कैंट क्षेत्र के 132 केवीए सब स्टेशन में कोई फॉल्ट या दिक्कत हो।
विज्ञापन

सुभाषनगर, मढ़ीनाथ क्षेत्र के लिए फिलहाल सीबीगंज के 220 केवीए सब स्टेशन से आपूर्ति मिलती है। 20 से 25 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन है। फीडर लंबे होने से आए दिन फॉल्ट होते हैं। बदायूं रोड स्थित इटौआ सुखदेवपुर गांव के पास जब 220 केवीए सब स्टेशन बन जाएगा तो नए फीडर बनाए जाएंगे। पारेषण के अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि अगर कैंट सब स्टेशन में भी कोई काम कराया जाना होता है, तो शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है, लेकिन नया सब स्टेशन बनने से निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

सब स्टेशन के लिए सिविल वर्क शुरू हो गया। सिविल वर्क पूरा होने के बाद बिजली उपकरण लगाए जाएंगे। नया सब स्टेशन बनते ही सीबीगंज पर निर्भरता कम हो जाएगी। - एके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पारेषण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed