फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In CBiganj, an eight-year-old was killed by dogs bitten

सीबीगंज में आठ साल की मासूम को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

Sat, 11 Jul 2020 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 03:22 AM IST
सार

  • बड़ी बहन के साथ जा रहा थी, रास्ते में टूट पड़ा कुत्तों का झुंड

विज्ञापन
In CBiganj, an eight-year-old was killed by dogs bitten
रोहनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवारा कुत्तों ने एक और मासूम की जान ले ली। शुक्रवार सुबह सात बजे गांव बंडिया में बहन के साथ जा रही आठ वर्षीय बच्ची पर रास्ते में आवारा कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। कुछ ही देर में कुत्तों ने उसे नोचकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। कुत्तों के काटने से बड़ी बहन भी घायल हो गई है।

विज्ञापन


गांव बंडिया में रहने वाले तांगा चालक दिनेश कुमार उर्फ बड़े के मुताबिक उनकी दोनों बेटी खेत की तरफ जा रही थीं, रास्ते में आदमखोर कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। बड़ी बेटी रोशनी तो कुत्तों से लड़ती रही लेकिन आठ साल की रोहनी को गिरने के बाद कुत्तों ने बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया। बच्चियों की चीखपुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। परिवार वाले रोहनी को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

गांव वाले भड़के तो छह कुत्ते पकड़ ले गई निगम की टीम

बच्ची की मौत पर बिलखते पिता दिनेश ने बताया कि उनकी पत्नी निर्मला की मौत कई साल पहले हो चुकी है। घर में सिर्फ दो बेटियां ही थीं। गरीबी के कारण वह घर में शौचालय नहीं बना सके लेकिन इसका उन्हें अब बेहद अफसोस है। बता दें कि इस इलाके में खुले में फेंके गए मांस के टुकड़े खाकर आदमखोर हुए कुत्ते इससे पहले करीब 25 बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कई बार नगर निगम को सूचना दे चुके हैं लेकिन नगर निगम की टीम कभी आवारा कुत्तों को पकड़ने नहीं आई। शुक्रवार को जरूर इस घटना के बाद गांव वालों का गुस्सा देखते हुए पार्षद धर्मवीर साहू की सूचना पर निगम से आई टीम गांव से छह कुत्तों को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed