फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Important contribution of income tax payers and investors of the district in the achievement of the state

Bareilly News: प्रदेश की उपलब्धि में जिले के आयकरदाता-निवेशकों का अहम योगदान

Mon, 21 Aug 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of income tax payers and investors of the district in the achievement of the state
बरेली। प्रदेश के नाम दर्ज हो रही विकास, आर्थिक तरक्की और कामयाबी की गाथा में बरेली का भी अहम योगदान है। बाजार में निवेश और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसकी पुष्टि बीते वित्तीय वर्ष में जमा आयकर और इन्वेस्टर्स समिट के निवेश करार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले से 208.53 करोड़ रुपये आयकर जमा हुआ था। 2021-22 में 400.23 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 410 करोड़ रुपये रिटर्न जमा हो चुका है। आईसीएआई बरेली शाखा के अध्यक्ष सीए मोहित टंडन के मुताबिक बीते तीन साल कारोबार प्रभावित था। उद्योग-धंधों ने गति पकड़ी तो आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ने लगी। जो आयकर जमा करने में झिझक रहे थे, उन्हें जागरूक किया गया। नतीजा, अब आयकर जमा करने के प्रति लोग आगे आने लगे।
विज्ञापन

इसके लिए आयकरदाता और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बैठकें हुईं। ई-निवारण, सीपी ग्राम पोर्टल के आवेदनों को निस्तारित कर सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) के जरिये रिफंड हो रहा है। आयकर कार्यालय में हेल्पलाइन काउंटर, फेसलेस स्कीम का लाभ भी लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमियों का भी योगदान
सीए मोहित के मुताबिक, उद्यमियों और व्यापारियों को शासन से मिल रही सुरक्षा की गारंटी और सहूलियत से निवेश बढ़ा है। इन्वेस्टर्स समिट में बरेली से 577 उद्यमियों ने करीब 18 हजार करोड़ का निवेश करार हुआ। एयरपोर्ट समेत पंच सितारा होटल से पर्यटन बढ़ा है। माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के उद्योग बढ़ने से आयकरदाता भी बढ़ने की उम्मीद है।

बरेली रीजन में तीन जोन और शामिल हैं 23 जिले
बरेली रीजन में तीन जोन, 23 जिले शामिल हैं। बरेली जोन के बरेली समेत पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई हैं। मुरादाबाद जोन में मुरादाबाद समेत चंदौसी, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर, नजीबाबाद हैं। हल्द्वानी जोन में हल्द्वानी समेत नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर, बाजपुर, खटीमा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed