फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA

आईएमए चुनाव: हल्ला खूब कटा मगर नतीजा वही निकला

Thu, 03 Oct 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
IMA
बरेली। आईएमए अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव पर हल्ला तो खूब कटा लेकिन परिणाम आखिरकार वही रहा। रविवार को विजयी घोषित किए गए डॉ. मनोज अग्रवाल के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी डॉ. डीपी गंगवार के आपत्ति करने के साथ दोबारा मतगणना की मांग पर इलेक्शन कमेटी ने तीन दिन बाद बुधवार रात को रीकाउटिंग कराई, लेकिन इसमें भी डॉ. मनोज के डॉ. गंगवार से 15 वोट ज्यादा निकले। इसके बाद डॉ. डीपी गंगवार ने अपनी हार स्वीकार करते हुए चुनाव परिणाम पर सहमति दे दी। इसके साथ विवाद का भी पटाक्षेप हो गया। अब डॉ. मनोज अग्रवाल 2020-21 के आईएमए अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. डीपी गंगवार हार गए थे, लेकिन उपाध्यक्ष पद के वोटों की गिनती में गड़बड़ी की खबर मिलने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद के वोटों की भी दोबारा गणना किए जाने की मांग की थी। उन्होंने रविवार रात को ही इलेक्शन कमेटी को पत्र दिया लेकिन इलेक्शन कमेटी ने उसे तीन दिन के लिए टाल दिया। इस बीच डॉ. गंगवार ने दोबारा मतगणना न होने पर कोर्ट जाने की धमकी तक दे दी। बुधवार को इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल ने कमेटी के सदस्य डॉ. जेके भाटिया, डॉ. सत्येंद्र सिहं, डॉ. विपुल कुमार, डॉ. अंशु अग्रवाल और डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी के साथ आईएमए हॉल में बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से रिकाउंटिंग का फैसला लिया गया। इसके बाद डॉ. डीपी गंगवार और तीसरे प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल को बुलाकर दोबारा मतगणना कराई। एक घंटे तक वोटों की गिनती के बाद दोबारा डॉ. मनोज अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया। डॉ. पवन के मुताबिक डॉ. मनोज को 221, डॉ. डीपी गंगवार को 206 और डॉ. राजीव को 166 वोट मिले। यही संख्या 29 सितंबर को भी थी। इसके बाद सभी ने डॉ. मनोज अग्रवाल को बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. डीपी गंगवार रिकाउंटिंग से संतुष्ट हैं। उन्होंने सहमति पत्र पर भी दिया है। अब आईएमए में कोई विवाद नहीं है। - डॉ. पवन अग्रवाल, अध्यक्ष, चुनाव समिति
अब कोई शिकायत नहीं है, पहले वाली सभी बातें भूल चुका हूं। आईएमए एक परिवार है, जो मतभेद थे वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपट गए हैं। -डॉ. डीपी गंगवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed