फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ima

22 सितंबर को होंगे आईएमए चुनाव

Wed, 21 Aug 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
ima
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बरेली शाखा के अध्यक्ष (2020-21) और सचिव (2019-20) पद के लिए 22 सितंबर को आईएमए परिसर में चुनाव होंगे। मंगलवार की देर शाम आईएमए पदाधिकारियों की बैठक के बाद चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। पूर्व में डॉ. रवि खन्ना को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन डॉ. खन्ना ने इससे इंकार कर दिया है, ऐसे में डॉ. रविश को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही, अध्यक्ष पद के लिए दो डॉक्टरों ने दावेदारी पेश कर दी है। इसमें एक दावेदार पूर्व में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी कर चुके हैं। हालांकि, इनमें से एक भी तोमर गुट से नहीं है। सूत्रों के मुताबिक तोमर गुट में से किसी ने भी दावेदारी पेश नहीं की है। माना जा रहा है कि चुनाव तिथि घोषित होने के बाद अब सितंबर के पहले हफ्ते में अध्यक्ष पद के लिए तोमर गुट से किसी बड़े नाम से दावेदारी की जा सकती है। वहीं, सचिव पद के लिए भी दो डॉक्टरों ने दावेदारी पेश कर दी है लेकिन नामांकन होने तक इसमें बदलाव की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed