फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA Bareilly 11 defeated Income Tax 11 by 20 runs

Bareilly News: आईएमए बरेली 11 ने इनकम टैक्स 11 को 20 रनों से किया पराजित

Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
IMA Bareilly 11 defeated Income Tax 11 by 20 runs
गंगाशील क्रिकेट स्टेडियम में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन



बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को गंगाशील क्रिकेट स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में आईएमए बरेली 11 ने इनकम टैक्स 11 को 20 रनों से पराजित किया।
आईएमए बरेली 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 268 रन का स्कोर खड़ा किया। डाॅ. अतुल गंगवार ने 120 रनों की पारी खेली। इनकम टैक्स 11 की ओर से डॉ. महेश त्रिपाठी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए इनकम टैक्स 11 की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 248 रन ही बना सकी। राकेश कुमार ने 98 रनों की पारी खेली। इस मौके पर डाॅ. अतुल गंगवार को 120 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इनकम टैक्स 11 की ओर से तीन विकेट लेने वाले डॉ. महेश त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। इनकम टैक्स 11 के राकेश कुमार को 98 रनों के योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। आईएमए 11 के डॉ. अमित सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का टाइटल हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रिंसिपल कमिश्रर, इनकम टैक्स राधेश्याम, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन, गंगाशील ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एंड इंस्टिट्यूशंस डॉ. एनके गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।

मैच में आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कमठान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, एडिशनल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ज्योत्सना देवी, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. बीबी सिंह, डॉ. आरपी सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed