फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal warehouse on Dohra Road sealed; over 4.25 quintals of firecrackers seized

Bareilly News: डोहरा रोड पर अवैध गोदाम सील, सवा चार क्विंटल से ज्यादा पटाखे बरामद

Wed, 21 Oct 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal warehouse on Dohra Road sealed; over 4.25 quintals of firecrackers seized
बरेली। पुलिस ने डोहरा रोड स्थित एक गोदाम से 433.51 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ कारोबारी कंवलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दीपावली से पहले शहर के नजदीक इस भंडारण के बारे में अग्निशमन टीम को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ हाईवे व सदर तहसीलदार की टीम ने सोमवार रात बिथरी थाने की टीम के साथ डोहरा रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जांच में पता लगा कि गिरफ्तार आरोपी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं था। गोदाम के पिछले हिस्से से 21 कार्टून में भरे अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही गोदाम को भी सील कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गोदाम मालिक कंवलप्रीत सिंह से पूछताछ की। वह मॉडल टाउन का निवासी है। सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि उसने ये पटाखे विवाह आयोजनों और दिवाली के लिए बेचने के लिए गोदाम में रखे थे। बिथरी चैनपुर थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। आरोपी को मुचलका भरवाकर छोड़ दिया है। इन पटाखों का कुल वजन 433.51 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed