फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal vehicle stand running in Vikas Bhawan premises in Bareilly

Bareilly News: विकास भवन में पांच साल से चल रहा अवैध वाहन स्टैंड, अब जागे अफसर, संचालक को भगाया

Mon, 06 Oct 2025 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

बरेली के विकास भवन परिसर में लंबे समय से अवैध रूप से वाहन स्टैंड चल रहा है। यहां विकास भवन में बाइक और फोर व्हीलर वाहनों से आने वाले जरूरतमंदों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। यहां तक कि विकास भवन के कुछ कर्मचारियों को भी इस मामले में स्टैंड संचालक छूट नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Illegal vehicle stand running in Vikas Bhawan premises in Bareilly
विकास भवन बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के विकास भवन परिसर में अफसरों की नाक के नीचे पांच साल से अवैध वाहन स्टैंड संचालित होता रहा। संचालक वाहन चालकों से अवैध वसूली करता रहा। उसने कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा, पर अफसर अनजान बने रहे। मामला खुला तो जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इसकी जानकारी उन्हें तीन दिन पहले मिली थी। इस पर स्टैंड संचालक को भगा दिया है। साथ ही, नाजिर से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


विकास भवन परिसर में वाहनों की सुरक्षा के लिहाज से तैनात होमगार्डों ने बताया कि वाहन स्टैंड वैध है या अवैध, इस बारे में उन्होंने कभी पता ही नहीं किया। कर्मचारियों के मुताबिक, विभिन्न जरूरत के मद्देनजर प्रत्येक कार्यदिवस में 400 से 500 लोग विभिन्न वाहनों से विकास भवन आते हैं। उनको इसी स्टैंड पर अपना वाहन खड़ा करना पड़ता है, क्योंकि स्टैंड पर मौजूद लोग उनको इधर-उधर वाहन खड़े नहीं करने देते हैं। इस अवैध स्टैंड से रोज चार से पांच हजार रुपये वसूली होती है। 
विज्ञापन


हैरत की बात है कि इतना सब होने के बावजूद अधिकारियों को भनक कैसे नहीं लगी? नाजिर राजेश बाबू ने बताया कि पांच साल पहले ओम प्रकाश के नाम वाहन स्टैंड का ठेका हुआ था। उसकी सिक्योरिटी मनी के 50 हजार रुपये भी जमा हैं। ओम प्रकाश की मृत्यु के बाद छोटू नाम का व्यक्ति स्टैंड संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीओ दिनेश यादव ने बताया कि पूर्व में कुछ गाड़ियां चोरी हो गई थीं तो एक व्यक्ति से कह दिया गया था की प्रति वाहन 10 रुपये शुल्क लेकर स्टैंड संचालित कर ले, लेकिन बाद में शिकायत आई तो उसे भगा दिया है। नाजिर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed